धनबाद: सरकारी शराब दुकानों में नकली शराब की बिक्री का खुलासा, 5 सेल्समैन गिरफ्तार

News Saga Desk

धनबाद। धनबाद की 2 सरकारी शराब दुकानों में नकली शराब की बिक्री का बड़ा मामला सामने आया है। रांची से आई उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने गुरुवार देर शाम मेमको मोड़ और गोल बिल्डिंग स्थित दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान 450 बोतल नकली शराब जब्त की गयी, जो एमआरपी से ज्यादा कीमत पर बेची जा रही थी।  छापेमारी के दौरान दुकानों में काम कर रहे 5 सेल्समैन को मौके से हिरासत में लिया गया और धनबाद उत्पाद विभाग को सौंपा गया। इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रांची मुख्यालय को लागातार शिकायत मिल रही थी कि धनबाद में सरकारी दुकानों से नकली शराब बेची जा रही है और ग्राहकों से तय रेट से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। इस पर कार्रवाई के लिए उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गयी और दंडाधिकारी आरएन ठाकुर की मौजूदगी में छापेमारी की गयी। 

छापेमारी में मेमको मोड़ से 217 बोतलें और गोल बिल्डिंग से 233 बोतलें नकली शराब की मिलीं। हिरासत में लिए गए सेल्समैन के नाम राजेश कुमार, आकाश सिंह, अजय कुमार सिंह, रंजीत कुमार और ब्रजेश कुमार है। उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार ने कहा कि सरकारी दुकानों में नकली शराब और ओवररेटिंग की शिकायत पर कार्रवाई की गयी है और आगे भी इस मामले की गहराई से जांच की जाएगी। 


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More