JSSC-CGL रिजल्ट पर जारी है रोक, युवाओं के सपनों को कुचल रही राज्य सरकार: बाबूलाल मरांडी

News Saga Desk

रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, ”राज्य सरकार और प्रशासनिक तंत्र की मिलीभगत ने झारखंड के नौकरी की आस लगाए बैठे हजारों युवाओं के सपनों को कुचल कर रख दिया है। एक ओर JSSC-CGL परीक्षा परिणाम पर माननीय उच्च न्यायालय की रोक अब तक जारी है, और सीआईडी हर बार अधूरी जांच का बहाना बनाकर समय को घसीटती जा रही है। दूसरी ओर, सरकार ने जिस परीक्षा कैलेंडर को बड़े दावे के साथ जारी किया था, उस पर अमल करने की जिम्मेदारी निभाने में अधिकारी पूरी तरह नाकाम रहे हैं। हर बीतता दिन युवाओं की उम्मीदों को कमजोर कर रहा है, लेकिन बीते साढ़े पांच साल तो मानो उनके भविष्य पर एक भारी बोझ बन चुके हैं। राज्य सरकार संवेदनशीलता का परिचय दे और जल्द से जल्द बहाली की प्रक्रिया शुरू करे।”


Read More News

Read More