JSSC-CGL पेपर लीक मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने शशि भूषण दीक्षित की जमानत याचिका खारिज की

News Saga Desk

रांची। साल 2024 में हुई जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड शशि भूषण दीक्षित को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है। आज सोमवार 30 जून को हाईकोर्ट में शशि भूषण की जमानत याचिका पर सुनवाई हुए। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। राज्य सरकार के विशेष लोक अभियोजक ने सुनवाई के दौरान जमानत याचिका का पुरजोर विरोध किया। बता दें कि 28 मार्च को को पेपर लीक गिरोह के सरगना संदीप त्रिपाठी उर्फ शशिभूषण दीक्षित को गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया था। जेएसएससी सीजीएल  के कुछ कैंडिडेट्स के नाम की सूची, पैसा लेने से संबंधित डिजिटल साक्ष्य के अलावा गिरोह के अन्य सदस्यों से संपर्क होने से संबंधित साक्ष्य उसके पास से बरामद हुए थे।


Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More