लड़की को छेड़ना मनचले को पड़ गया भारी, पहुंचा थाने

रामगढ़, रामगढ़ शहर के नईसराय में एक मनचले को नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी करना भारी पड़ गया। उसकी इन हरकतों से न सिर्फ स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई की बल्कि वह हवालात की हवा भी खाने खाने पहुंच गया। रामगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि नईसराय में एक स्कूल की छात्रा के साथ उसके पड़ोस का ही युवक पियूष छेड़खानी करता था। स्कूल से आते-जाते वक्त अक्सर वह उसपर टिप्पणी करता था और छेड़छाड़ करता था। इस हरकत से परेशान होकर वह लड़की अपने घर में दुबक चुकी थी। पीयूष ने अपनी हरकतों को यहीं तक सीमित नहीं रखा। उसने किसी तरीके से लड़की के घर का नंबर जुगाड़ किया और उसे पर लगातार फोन करने लगा। लड़की और उसके परिजनों ने पीयूष को कई बार मना किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था।

सोमवार की रात पीयूष उस लड़की के घर के बाहर पहुंचा और उसे लगातार फोन करने लगा। स्थानीय लोगों ने उसकी इस हरकत को देखा तो आक्रोशित हो गए। लोगों ने उसे पकड़ा और इसकी खबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस युवक को हिरासत में लिया और थाने ले आई। पीड़िता के परिजनों ने इस मामले में थाने में आवेदन दिया है, पुलिस उस आधार पर कार्रवाई कर रही है।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More