क्रिजैक लिमिटेड का आईपीओ खुला, निवेशक 4 जुलाई तक कर सकेंगे निवेश

News Saga Desk

नई दिल्ली। क्रिजैक लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) निवेशकों के लिए बुधवार को खुल गया। निवेशक इस इश्यू के लिए 4 जुलाई तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी ने इसके लिए मूल्‍य का दायरा (प्राइस बैंड) 233-245 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इसके शेयर 9 जुलाई को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर लिस्ट होंगे।

विदेशी शिक्षा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी क्रिजैक लिमिटेड इस आईपीओ के जरिए 860 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी ने अपने पहले निर्गम के लिए 2 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर के लिए मूल्‍य का दायरा 233-245 रुपये तय किया गया है। निवेशक इसके लिए न्यूनतम 61 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 61 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं, उसके बाद इस इश्‍यू के लिए 61-61 के मल्टीपल में ही निवेश किया जा सकेगा।

क्रिजैक लिमिटेड का यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) होगा, जिसके तहत कुल 723 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर बाजार में उतारे जाएंगे। इस इश्यू में पिंकी अग्रवाल और मनीष अग्रवाल की ओर से क्रमशः 137 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचे जा रहे हैं। कंपनी को इस इश्यू से कोई नया फंड नहीं मिलेगा, बल्कि मौजूदा शेयरधारक ही अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

इस आईपीओ का प्रबंधन इक्विरस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड और आनंद राठी एडवाइजर्स लिमिटेड कर रहे हैं, जो इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। वहीं, एमयूएफजी इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को इसका रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। ये ऑफर बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिए लाया जा रहा है, जिसमें 50 फीसदी हिस्सेदारी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्‍यूआईबी), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स और 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित होगी।

उल्‍लेखनीय है कि क्रिजैक लिमिटेड एजेंटों और उच्च शिक्षा के वैश्विक संस्थानों के लिए एक बी2बी शिक्षा मंच है जो यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, आयरलैंड गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में उच्च शिक्षा के वैश्विक संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय छात्र भर्ती समाधान प्रदान करता है। कंपनी ने पिछले 3 वित्तीय वर्षों के दौरान, मुख्य रूप से यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड गणराज्य, कनाडा और यूएसए में उच्च शिक्षा के 173 से अधिक वैश्विक संस्थानों के साथ काम करते हुए 7.11 लाख से अधिक छात्र आवेदनों को संसाधित किया है।


असम के डिब्रूगढ़ में PM मोदी का अलग अंदाज, महिलाओं संग संवाद कर तोड़ी चाय की पत्तियां

डिब्रूगढ़ (असम): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह असम के डिब्रूगढ़ स्थित मनोहारी चाय बागान...

April 1, 2026

Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More