देवघर में सनसनीखेज वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने दागीं चार गोलियां

News Saga Desk

देवघर। देवघर में बदमाशों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय दिनेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह दवा लेने मेडिकल स्टोर जा रहा था। तभी बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसे चार गोलियां मारी। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की बहन किरण कुमारी ने गांव के ही राजा तुरी और कन्हैया सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि करीब एक महीने पहले दोनों ने दिनेश को जान से मारने की धमकी दी थी। बुधवार रात जब दिनेश मेडिकल स्टोर से लौट रहा था, तब दोनों ने कुंडा मोड़ पर उसे घेर लिया और गोलियां चला दीं। दिनेश ने अस्पताल ले जाने के दौरान अपनी बहन को बताया कि उस पर गोली राजा और कन्हैया ने चलाई है। 


Read More News

Read More