“झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय, अगले तीन दिन भारी बारिश की चेतावनी”

News Saga Desk

रांची। झारखंड में मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है और राज्य के अधिकांश हिस्सों में लगातार अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 6 जुलाई तक राज्य के लगभग सभी जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

4 जुलाई (शुक्रवार) को राज्य के उत्तरी-मध्य, दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।
5 जुलाई (शनिवार) को राज्य के उत्तरी हिस्सों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। गरज, तेज हवा और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है। 6 जुलाई को फिर से उत्तरी-मध्य, दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकतर इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। चाईबासा में सबसे ज्यादा 69.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में गोड्डा का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लातेहार में न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।


Read More News

Read More