बिरसा मुंडा कारा में सरना झंडा स्थापना की मांग, कैदियों में आध्यात्मिक जागृति को लेकर DC को सौंपा गया ज्ञापन

News Saga Desk

रांची। प्रकृति पूजक सरना धर्मावलंबियों ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार परिसर में सरना झंडा स्थापित करने की अनुमति मांगी है। सरना धर्म प्रार्थना सभा रांची महानगर के अध्यक्ष सुभानी तिग्गा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास सरना झंडा स्थापित किया जाए। उनका कहना है कि यह झंडा केवल आदिवासी समुदाय की आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सरना धर्मावलंबियों का आध्यात्मिक ध्वज भी है, जो कैदियों में प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की भावना जागृत करता है।

ज्ञापन में बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य कारा में बंद कैदियों में आध्यात्मिक चेतना जगाना है, जिससे उनके मन में शांति और भाईचारे की भावना उत्पन्न हो और वे सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित हो सकें। सरना धर्म अगुवा गोयना कच्छप ने कहा कि जिस दिन कारा परिसर में सरना झंडा स्थापित किया जाएगा, उस दिन कैदियों में सरना के प्रति आस्था और प्रकृति से लगाव बढ़ेगा। यह प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश भी देगा।

प्रतिनिधिमंडल में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय संरक्षक अजय तिर्की, राष्ट्रीय संगठन सचिव गैना कच्छप, धर्म अगुवा बिगलाहा उरांव, कोषाध्यक्ष सीता खलखो, सुनीता कच्छप, मालती कच्छप, शांति तिर्की, ज्योति उरांव और मुन्नी पाहन समेत अन्य लोग शामिल थे।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More