News Saga Desk
पटना। बिहार में 19 जुलाई को रोजगार मेला का का आयोजन हो रहा है। यह जॉब फेयर 19 जुलाई को ज्ञान भवन में लगेगा। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक जारी किया गया है, जिसमें युवा अपना पूरा डिटेल भर सकते हैं। 5000 युवाओं को नौकरी मिलगी। 200 कंपनी ज्ञान भवन में जुटेगी। युवाओं के लिए एक मिस्ड कॉल नंबर भी जारी किया गया है। जिले रजिस्ट्रेशन में ऑफलाइन फॉर्म हर उपलब्ध कराया जाएगा। इन तीन माध्यमों से रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
रोजगार मेले में मुफ्त रजिस्ट्रेशन होगा
बिहार यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास ने कहा कि इस रोजगार मेले में मुफ्त रजिस्ट्रेशन होगा। बेरोजगार युवा जो डिग्री लेकर सड़क पर घूम रहे हैं, वह इस रोजगार मेले में आ सकते हैं। वह ऑन स्पॉट रिज्यूम लेकर आएंगे और हम लोग रोजगार देने का काम करेंगे।
हम वर्तमान के मोदी सरकार और नीतीश सरकार को दिखाना चाहते हैं कि जब हमारी सरकार नहीं है। फिर भी हमारे नेता राहुल गांधी और कांग्रेस की विचारधारा इतनी मजबूत है कि सरकार बिना रहते हुए भी रोजगार देने का प्रयास कर रहे हैं। इस रोजगार मेले में हम लोग का 5000 से अधिक लोगों को रोजगार देने का टारगेट है।
डबल इंजन सरकार वोट बंदी का काम कर रही है
उन्होंने आगे कहा कि हमारे बिहार में वोट बंदी चल रही है। वर्तमान के डबल इंजन सरकार वोट बंदी का काम कर रही है। हमारा देश नोटबंदी, जीएसटी बंदी, रोजगार बंदी देख चुका है। बिहार में तो नौकरी बंदी है।
जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी तो हमने 5 लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया था। कहीं भी पेपर लीक की शिकायत नहीं मिली थी। हमने पूरी निष्पक्षता के साथ बिहार में रोजगार देने का काम किया था। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु ने कहा कि जहां युवाओं को रोजगार चाहिए वहां युवाओं को सूखे नशे की ओर धकेला जा रहा है। इस रोजगार मेले में आईटी सेक्टर, फार्मा कंपनी, ई सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग कंपनी, आदि यहां मौजूद रहेगी। ऑन द स्पॉट इंटरव्यू होगा और वहीं ऑफर लेटर मिलेगा।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि जो काम बिहार सरकार को करना चाहिए था वह अब सत्ता में ना रहते हुए बिहार कांग्रेस कर रही है। यह युवाओं को नौकरी मुहैया कराने के लिए एक बहुत बड़ी पहल है। पूरे देश की 200 कंपनी ज्ञान भवन में आएगी। ऑन द स्पॉट युवाओं को नौकरी दी जाएगी। 12वीं पास से लेकर phd किए लोग इसमें शामिल हो सकते है। आने वाले समय में ऐसा कार्यक्रम होते रहेगा।
गोपाल खेमका मर्डर केस पर राजेश राम ने जताया शोक
गोपाल खेमका पर राजेश राम ने कहा कि जैसे ही मुझे इस बात की जानकारी मिली मैं भागा भागा उनके घर पहुंचा। उन्होंने घटना के बाद फोन किया, लेकिन किसी पुलिस प्रशासन ने उनका फोन नहीं उठाया। फिर उनके परिजनों ने डीएम को फोन लगाया। डीएम साहब ने पहल की होगी।
क्योंकि वो भी कहीं न कहीं फोन किए होंगे। मगर उनके सूत्र ने डीएम साहब का भी फोन नहीं उठाए। 3 घंटे लेट से पुलिस आई। परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए संघर्ष करना पड़ा। पीएमसीएच के सुपरिटेंडेंट ने साफ मना कर दिया है कि अभी पोस्टमार्टम नहीं कर सकते हैं, सुबह होगा।
यह सीधे-सीधे लॉ एंड ऑर्डर की समस्या नहीं है बल्कि सरकार की फेलियर की बात है। जब सरकार फेल हो जाती है, तो अपराधी तांडव करते हैं। आज अपराधियों ने उनकी हत्या की जो बिहार को रेवेन्यू देने वाले लोग थे। नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। अब बिहार ने गुंडाराज चल रहा है। इसके साथ ही चिराग पासवान और मांझी जी भी एनडीए से अपना समर्थन वापस लीजिए। वरना जनता आपसे सवाल पूछेगी।
No Comment! Be the first one.