निशिकांत दुबे का तंज– डर और गुंडागर्दी की राजनीति कर रहे हैं राज ठाकरे

News Saga Desk  

नई दिल्ली। हिंदी-मराठी विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस मुद्दे पर महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश में राजनीति शुरू हो गई है। हिंदीभाषी राज्य के नेता भी इस विवाद में कूद पड़े हैं। हाल में ही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने MNS के अध्यक्ष राज ठकारे पर निशाना साधा था। जिसके बाद एक नई बहस छिड़ गई थी।

इसके ठीक एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे ने फिर हिंदी-मराठी भाषा विवाद के बीच राज्य में मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे पर जुबानी हमला बोला।

बीजेपी सांसद ने क्या कहा?

दरअसल, विकीलीक्स में उल्लिखित बिहार के एक छात्र पर मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा हिंसा की 2007 की घटना को साझा करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा कि गुंडागर्दी राज ठाकरे का एकमात्र उद्देश्य है, जिसे मनसे प्रमुख नगर निगम चुनाव हारने के डर से करते हैं।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि जब राज ठाकरे को जनता का समर्थन नहीं मिलता है तो वह गुंडों को आगे कर देते हैं, मतलब गुंडागर्दी ही उनका एकमात्र उद्देश्य है, जो वह मुंबई महानगरपालिका चुनाव से ठीक पहले हार के डर से करते हैं।

‘सहनशीलता की सीमा समाप्त’

बीजेपी सांसद ने कहा कि मेरा विरोध ठाकरे की गुंडागर्दी के खिलाफ है और सहनशीलता की सीमा समाप्त हो चुकी है। इसके साथ ही निशिकांत दुबे ने मराठा समुदाय के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

भाजपा सांसद ने कहा कि मराठा समुदाय हमेशा सम्माननीय रहा है और यह देश हम सभी का है। जहां मैं सांसद हूं, मराठा मधुलिमये जी लगातार तीन बार सांसद रहे हैं। हमने इंदिरा गांधी के खिलाफ एक मराठा को लोकसभा में जिताया था। ठाकरे, होश में आओ, अपनी लड़ाई मराठा समुदाय के बारे में मत बनाओ, हमने मुंबई के विकास में योगदान दिया है और आगे भी देते रहेंगे।

MNS कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस बीच पुलिस ने शनिवार को वर्ली में उद्यमी सुशील केडिया के कार्यालय में तोड़फोड़ के सिलसिले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More