उड़ान भरते ही इंडिगो विमान से टकराया पक्षी, आपात लैंडिंग कर टला बड़ा हादसा

News Saga Desk

पटना।  पटना से दिल्ली जा रही एक इंडिगो की फ्लाइट को मंगलवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इमरजेंसी लैंडिंग करा दी गई। यह लैंडिंग उस वक्त कराई गई जब विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद बर्ड हिट की चपेट में आ गया। बर्ड हिट की चपेट में आने से विमान कांपने लगा जिसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। घटना के वक्त विमान में कुल 169 यात्री सवार थे। जिन्हें अब सुरक्षित उतार लिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट के उड़ाने भरते ही एक पक्षी से टकरा गई। जिसके बाद पायलट की सतर्कता से तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। और विमान को वापस पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया। और प्रशासन की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

सूत्रों के अनुसार विमान की तकनीकी जांच और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। विमान को सुरक्षित करार देने के बाद उसे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया जाएगा। फिलहाल के लिए यात्रियों को पटना एयरपोर्ट पर ही रोका गया है। 
 


Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More