अपराधियों ने हाइवा में लगाई आग

News Saga Desk

लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोरी रेलवे साइडिंग के पास अपराधियों ने बुधवार की देर रात एक हाइवा में आग लगा दी। अपराधियों ने इस दौरान हवाई फायरिंग भी की। घटना की जिम्मेवारी राहुल दुबे गिरोह ने ली है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

डीएसपी अरविंद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 1:00 बजे 6 से 8 की संख्या में अपराधी कोयला साइडिंग के पास पहुंचे थे। अपराधियों ने इस दौरान वहां खड़े एक हाइवा में आग लगा दी। अपराधियों ने दहशत फैलाने को लेकर हवाई फायरिंग की । इसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। बताया जाता है कि अपराधियों ने रंगदारी वसूली के लिए दहशत फैलाने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया है।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की। इधर इस संबंध में एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेेमारी आरंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि राहुल दुबे गिरोह की ओर से घटना की जिम्मेवारी ली गई है। जल्द ही पुलिस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में भेज देगी।

Read More News

हजारीबाग कांड मामले में JMM कार्यकर्ताओं ने राँची-रामगढ़ में भाजपा के खिलाफ विरोध मार्च निकाला

झारखंड के हजारीबाग जिले में हुई विष्णुगढ़ कांड का खुलासा होते ही राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। पुलिस...

अनंत सिंह करा रहे इंटरनेशनल महादंगल, देश-विदेश के पहलवान होंगे शामिल, बड़े नेताओं को भी आमंत्रण

अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज वे अपने पैतृक गांव...

पलामू के शताब्दी मार्केट में JMM नेता ह’त्या कांड के गवाह गुड्डू खलीफा की देर रात गोली मारकर ह’त्या

पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।...

Read More