बंद पड़े घर में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

News Saga Desk

भागलपुर : जिले के बायपास थाना क्षेत्र के जमनी गांव के रहने वाले अधिवक्ता नितेश निखिल के बंद घर में चोरी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित निखिल कुमार, पिता शंकर प्रसाद गुप्ता, जो मूल रूप से जमनी थाना बायपास के रहने वाले हैं, उन्होंने स्थानीय थाने में गुरुवार को शिकायत दर्ज कराया है। अधिवक्ता ने बताया कि आज सुबह जब वे अपने घर पहुंचे, तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया और अंदर का सारा सामान गायब था।

पीड़ित ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि वे किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया और लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली। चोरी हुए सामान में घरेलू खाद्यान्न, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नगदी समेत कीमती आभूषण शामिल हैं।

चोरी हुई सम्पत्ति की कुल अनुमानित कीमत 5 से 7 लाख रुपये बताई जा रही है। पीड़ित ने जब इस संबंध में बायपास थाना को जानकारी दी, तो उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जांच शुरू करने की बात कही। आम लोगों में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल बन गया है। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त में कमी के चलते चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं।

पीड़ित निखिल कुमार ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र प्राथमिकी दर्ज की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Read More News

रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में...

उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के दौरे से पहले रांची-खूंटी में हाई अलर्ट, 22 पुलिस अधिकारी तैनात

रांची: उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के 28 मार्च को प्रस्तावित रांची और खूंटी दौरे को लेकर झारखंड...

Read More