संविधान देश की आत्मा, इसके साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं : बंधु

News Saga Desk

रांची : संविधान देश की आत्म है और इसके साथ छेड़छाड़ या कमजोर करने की कोशिश लोकतंत्र को कमजोर करने जैसा होगा। ये बातें गुरुवार को रांची के लापुंग में दलित जागो-संविधान बचाओ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कही। दलित जागो-संविधान बचाओ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लापुंग प्रखंड के दलित समाज के लोग शामिल हुए।

इस मौके पर दलित समाज के लोगों ने संविधान बचाने का संकल्प लिया। बंधु ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार और आरएसएस संविधान को कमजोर करने का षडयंत्र रच रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को इस राजनीतिक षडयंत्र को समझने की जरूरत है। खास कर दलित समाज को आगे बढ़ कर बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के संविधान के तहत दी गई शक्तियों को बचाने के लिए संघर्ष के मैदान में उतरना होगा।

अगर देश में संविधान नहीं बचेगा तो पड़हा व्यवस्था से लेकर ग्राम सभा का अधिकार भी छिन जाएगा। संविधान के तहत ही देश के हर एक नागरिक को बोलने, खाने, पहनने की तक आजादी है। लेकिन भाजपा और आरएसएस के लोग अपने औद्योगिक मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए संविधान को बदलने और कमजोर करने में लगी है। आज ऐसे लोगों को अपने गांव – अपने समाज में पहचानने और उनका विरोध करने की जरूरत है।

Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More