ऑटो चोरी का प्रयास नाकाम, दो शातिर चोर रंगे हाथ गिरफ्तार

Newssaga Desk

पूर्वी सिंहभूम | आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात ऑटो चोरी का प्रयास नाकाम कर दिया गया। ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-3 स्थित अहतेमात हाइट्स फ्लैट के पास से रात 11 बजे ऑटो ( जेएच 05 सीएच 5123) चोरी हो गया था। ऑटो मालिक ने बताया कि रोज की तरह वाहन पार्क कर वह घर चला गया था, लेकिन देर रात बाहर आने पर ऑटो गायब मिला। तत्काल स्थानीय लोगों को सूचना दी गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि दो युवक ऑटो लेकर नेचर पार्क की ओर भागे हैं। ऑटो मालिक और कुछ लोग पीछा करते हुए नेचर पार्क पहुंचे, जहां चोर तेजी से ऑटो लेकर निकलने की कोशिश कर रहे थे। तभी स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया। इसके बाद चोरों की लोगो ने पिटाई कर दी।सूचना पर थाना प्रभारी चंदन कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और दोनों को हिरासत में लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान फरदीन और राजा के रूप में हुई है, जो पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।

Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More