झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास

Newssaga Desk

पलामू | मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बेलवाटिका चौक स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में शनिवार की रात चोरी का असफल प्रयास किया गया। रात करीब 12 बजे चोर गैस कटर लेकर बैंक का शटर काटने आये थे। मुख्य सड़क से सटे होने के कारण स्थानीय लोगों को इसकी भनक लग गई। लोगों ने घटना की सूचना टीओपी 2 प्रभारी राकेश कुमार को दी।

सूचना मिलते ही टीओपी प्रभारी राकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख चोर फरार हो गया।

पुलिस ने घटनास्थल से गैस सिलेंडर, ऑक्सीजन सिलेंडर और गैस कटर बरामद किया। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक चोर रूमाल से मुंह बांधकर बैंक का शटर काटने का प्रयास करता दिखा है।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुटी है। उसकी पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि ग्रामीण बैंक की यह शाखा पहले भी चोरों के निशाने पर रहा है। पिछले साल नवंबर में इसी बैंक से चोरों ने 13 लाख रुपये की चोरी की थी।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More