News Saga Desk
नई दिल्ली। आज दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड कांग्रेस के नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे से शामिल सभी मंत्री और विधायक विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक का उद्देश्य राज्य में पार्टी संगठन के विस्तार, गठबंधन सरकार की परफॉर्मेंस और जनता के बीच मौजूदा सरकार की छवि को लेकर चर्चा करना है।बैठक की पुष्टि करते हुए झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि यह बैठक कांग्रेस नेताओं की नियमित संवाद प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हर दो-तीन महीने में इस तरह की बैठक होती रहती है, और इस बार भी पार्टी नेतृत्व से समय मांगा गया था।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी शामिल होंगे। बैठक में संगठन सृजन कार्यक्रम की समीक्षा के साथ-साथ महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों की जानकारी शीर्ष नेतृत्व को दी जाएगी। इस बीच, भाजपा ने बैठक को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। झारखंड भाजपा के प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह ने राहुल गांधी की इस बैठक को लेकर तंज कसते हुए कहा कि “चाहे राहुल गांधी जितनी भी पाठशालाएं लगा लें, झारखंड कांग्रेस पर उसका कोई असर नहीं पड़ने वाला।” उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस झामुमो की पिछलग्गू पार्टी बनी रहेगी।
No Comment! Be the first one.