साहिबगंज में कुएं से बरामद हुआ युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

News Saga Desk

साहिबगंज।  साहिबगंज के जीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र से सोमवार की सुबह महादेव गंज श्रीराम चौकी तुरी टोला में एक कुएं से युवक का शव बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण टहलने के लिए निकले हुए थे। तभी देखा की कुएं में एक शव तैर रहा है। इसकी सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कुआं से  निकलवाया। शव की पहचान गांव के ही रोशन तूरी के रूप में की गई है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है। 


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More