कटिहार: वोटर लिस्ट वेरीफिकेशन को लेकर प्रताड़ना से आहत BDO ने दिया 5 पन्नों का इस्तीफा, SDO पर लगाए गंभीर आरोप

News Saga Desk

कटिहार। बिहार में विधानसभा की तैयारियां बड़ी जोर शोर से चल रही है। सभी राजनीतिक पार्टियों के अलावे निर्वाचन आयोग भी अपना काम शुरू कर चुकी है। इसी बीच बिहार के कटिहार जिले में बारसोई प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) हरिओम शरण ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बात ये थी कि BDO को वोटरलिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर परेशान किया जा रहा था। उन्होंने कटिहार के जिलाधिकारी मनेष कुमार मीणा को पत्र लिखकर यह इस्तीफा दिया है। जिसमें उन्होंने 5 पन्नों का पत्र लिखा है। हरिओम शरण ने अपने इस पत्र में SDO श्वेतम दीक्षित पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हरिओम शरण ने अपने पत्र में लिखा है कि “मैं कमर दर्द के बावजूद रोज 10 से 12 पंचायतों का दौरा करता हूँ, डिजिटाइजेशन कैम्प का निरीक्षण करता हूं, फिर भी मुझे कर्मचारियों के सामने अपशब्द कहे जाते हैं”। 

हरिओम शरण ने जो जो बातें अपने पत्र में लिखे हैं वो हैं कि रोज़ाना पंचायतों का निरीक्षण। मतदाता पुनरीक्षण कार्य में मेहनत के बावजूद अपमान सहना पड़ा। एप पर साइट धीमी होने के बावजूद दोषारोपण। इंटरनेट सेवा बाधित रहने के बावजूद काम में कमी के आरोप। बार-बार धमकियां कि नौकरी चली जाएगी। हरिओम शरण ने अपने पत्र में आगे लिखा है कि ऐप पर साइट धीमी। 24 घंटे इंटरनेट सेवा बाधित। आयोग ने भी इसे स्वीकारा। इसके बावजूद उन्हें दोषी ठहराया गया। 

उन्होंने अपने पत्र में साफ़ लिखा है कि मेरे आत्मविश्वास के साथ समझौता हो रहा है। इसलिए मैं सितिफा दे रहा हूँ। ये मामला इसलिए महत्वपूर्ण और संवेदनशील होता जा रहा है क्योंकि SDO श्वेतम दीक्षित JDU विधायक विजय सिंह के दामाद हैं। और विपक्ष ने इसे सत्ता और रिश्तेदारी के रौब का उदाहरण दे रहे हैं। और अब यह मामला विधानसभा चुनाव से पूर्व और भी बढ़ सकता है।


Read More News

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More