मुख्यमंत्री ने आर झुनझुनवाला शंकरा नेत्र अस्पताल, पटना का किया शिलान्यास

News Saga Desk

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कंकड़बाग में आर झुनझुनवाला शंकरा नेत्र अस्पताल का अनावरण कर शिलान्यास किया। जन-निजी भागीदारी के तहत बननेवाले इस अतिविशिष्ट नेत्र अस्पताल के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए।

मुख्यमंत्री के समक्ष 48 साल पुरानी आर झुनझुनवाला शंकरा नेत्र अस्पताल की यात्रा पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गयी। आर झुनझुनवाला शंकरा नेत्र अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से पटना के कंकड़बाग में बनाए जानेवाले अतिविशिष्ट नेत्र अस्पताल भवन के प्रारूप, मरीजों एवं चिकित्सकों के लिए अस्पताल भवन में उपलब्ध करायी जानेवाली सुविधाएं, अस्पताल में मरीजों की जांच के लिए अधिष्ठापित की जानेवाली नई तकनीक पर आधारित मशीनें, ऑपरेशन थिएटर आदि के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि यह नेत्र अस्पताल दिसंबर 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हमलोग प्रारम्भ से ही काम कर रहे हैं ताकि ईलाज कराने के लिए मजबूरी में किसी को बिहार से बाहर नहीं जाना पड़े। इस नेत्र अस्पताल के बन जाने से लोगों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। कार्यक्रम में आर झुनझुनवाला शंकरा नेत्र अस्पताल प्रबंधन द्वारा मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया गया।


Read More News

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More