झारखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, रांची समेत कई इलाकों में सतर्क रहने की अपील

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मंगलवार को भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, रांची में 3 ओर से घिरे जिलों में पहले से ही बारिश का अलर्ट जारी है, जिससे राजधानी में भी भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में येलो अलर्ट है।

कोल्हान प्रमंडल (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से नदी, तालाब और झरनों के पास नहीं जाने की अपील की है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के पास बने निम्न दबाव का क्षेत्र फिलहाल वहीं केंद्रित है। यह दबाव झारखंड की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे राज्य में भारी बारिश की संभावना है।

सोमवार को रांची समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होती रही। रांची में 3.2 मिमी, जमशेदपुर में 14.4 मिमी, डालटनगंज में 21.2 मिमी और बोकारो में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। दिनभर रुक-रुक कर होती बारिश से बाजारों में सन्नाटा रहा और कई दुकानदारों ने शाम को समय से पहले दुकानें बंद कर दीं। 


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More