पोस्ट ऑफिस में तैनात महिला ब्रांच पोस्टमास्टर का शव फंदे से लटकता मिला, इलाके में सनसनी

News Saga Desk

पलामू।  पलामू जिले के लेस्लीगंज में एक ब्रांच पोस्टर का शव उनके कमरे में फंदे से लटकता मिला। जिनकी पहचान 20 वर्षीय मधु कुमारी के रूप में हुई है। वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली थीं। मंगलवार को मकान मालिक की बेटी नीलम ने मधु को आवाज लगाई और कोई जवाब नहीं मिला, तो दरवाजा खोलकर देखा। जिसके बाद उसने फंदे से लटकता शव देखा। इसके बाद उसने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद घटना की जानकारी मृतका के परिवार को दी गई। 

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। लेस्लीगंज थाने के एसआई राजू मांझी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है। परिजनों की मांग पर शव को उनके आने तक फंदे से नहीं उतारा जाएगा। मधु पिछले आठ महीने से इस मकान में किराए पर रह रही थी। यह हत्या है या आत्महत्या, पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More