गिरिडीह में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, चचेरे भाई ने की हत्या, झाड़ियों में फेंका सिर्फ धड़

News Saga Desk

गिरिडीह।  गिरिडीह में मंगलवार को एक सिर कटी लाश मिली है। घटना गावां थाना क्षेत्र की है। शव का सिर अब तक बरामद नहीं हो पाया है। हत्या का आरोप मृतक के चचेरे भाई पर लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसी की निशानदेही पर युवक की लाश बरामद की गई। हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। मृतक की पहचान आनंद कुमार यादव (22) के रूप में की गई है। घरवालों ने बताया कि आनंद शनिवार से लापता था। इस संबंध में परिजनों ने गावां थाना में आवेदन भी दिया था। 

पुलिस आनंद के मोबाइल को ट्रेस करते हुए खोजबीन कर रही थी। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आनंद के चचेरे भाई कमलेश यादव (38) को हिरासत में लिया। उससे कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो कमलेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने आनंद की चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया है। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आनंद कुमार के धड़ को बरामद किया, पर सिर नहीं मिल सका है। 


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More