CGL पेपर लीक मामला: रिजल्ट पर रोक जारी, CBI जांच की मांग पर 19 अगस्त को होगी हाईकोर्ट में सुनवाई

News SagaDesk

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) के पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट अब 19 अगस्त को सुनवाई करेगा। मंगलवार को यह मामला सूचीबद्ध तो था, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी।

पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया था कि मामले में कई आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की जा चुकी है और सीआईडी की जांच अंतिम चरण में है। हाईकोर्ट ने इस मामले में फिलहाल जेएसएससी -सीजीएल का रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा रखी है, जो अगली सुनवाई तक प्रभावी रहेगी।

जेपीएससी प्रथम नियुक्ति घोटाला : सुनवाई 4 को

जेपीएससी प्रथम सिविल सेवा नियुक्ति घोटाले में चार्जशीटेड चार आरोपियों की ओर से दाखिल अदालत में उपस्थिति से छूट वाली याचिका पर सीबीआई कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई। इस पर अदालत ने समय देते हुए अगली सुनवाई की तारीख चार अगस्त निर्धारित की है। मामले में रवींद्र गगराई, डॉ. ज्योति कुमार सिन्हा, विजेंद्र कुमार एवं राजेश कुमार सिंह ने अदालत में उपस्थिति से छूट का अनुरोध करते हुए 6 मार्च को याचिका दाखिल की है।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More