गोपाल खेमका हत्याकांड: मोबाइल से खुलेगा राज! पुलिस को मिले अहम सुराग

News Saga Desk

पटना। चर्चित उद्योगपति गोपाल खेमका हत्याकांड में संलिप्त शूटर उमेश यादव और मास्टरमाइंड अशोक साव बुधवार तक पुलिस रिमांड पर हैं। गोपाल खेमका की किस जमीन या प्लाट के लिए हत्या की गई थी, वजह जानने से के लिए पुलिस अशोक साव से लगातार पूछताछ कर रही है।

अब तक करोड़ों की जमीन खरीद-बिक्री के पेपर और अशोक के मोबाइल में मिले साक्ष्य को भी पुलिस उसके सामने रख चुकी है, ताकि यह पता चल सके कि किस भूमि या प्लाट के लिए अशोक ने हत्या की साजिश रची थी। घटना के बाद पुलिस ने गोपाल खेमका के पास से मिले एक मोबाइल को जब्त किया था। उस मोबाइल से भी कई अहम जानकारी मिली है। अब पुलिस उनके दूसरे मोबाइल और लैपटॉप को जांच के लिए स्वजनों से लेगी, ताकि अन्य साक्ष्यों को जुटाया जा सके।

अशोक साव के करीबियों से पूछताछ के साथ ही पुलिस गोपाल खेमका के स्वजनों से भी बातचीत कर चुकी है। पूछताछ के लिए पुलिस के पास अब बुधवार दोपहर तक का समय बचा हुआ है। इसके बाद शूटर और मास्टरमाइंड को वापस बेउर जेल भेजना होगा। जरूरत पड़ी तो पुलिस अशोक साव से दोबारा पूछताछ कर सकती है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अशोक और गोपाल खेमका के बीच मनमुटाव के कई कारण सामने आए हैं। इसमें जमीन की खरीद-बिक्री की बात भी सामने आ रही है। अब तक पुलिस ने 40 से अधिक जमीन और प्लाट के कागजातों की जांच के साथ ही उनसे जुड़े लाेगों से भी पूछताछ की है।

पुलिस अब आठ से दस जमीन या प्लान की स्क्रूटनी कर रही है। इसमें एक जमीन दनियावां की भी बताई जा रही है। एसआईटी से जुड़े अधिकारी का कहना है कि अशोक साव और गोपाल खेमका के बीच कब से और क्या विवाद हुआ यह करीब-करीब स्पष्ट हो चुका है। साथ ही जिस जमीन के विवाद में बात हत्या तक पहुंच गई, उसके बारे में भी कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं। कुछ और कड़ी जुड़ना बाकी है। इससे इन्कार नहीं किया जा सकता है कि हत्याकांड में कुछ और लोगों की संलिप्तता न हो।

रेकी वाले स्थान पर भी आरोपित को साथ ले गई थी पुलिस

पूछताछ के साथ ही पुलिस तकनीकी जांच में जो साक्ष्य मिले थे, उसके आधार पर पुलिस शूटर उमेश को उन स्थानों पर भी ले गई थी, जहां से रेकी की गई थी। घटना को अंजाम देने के लिए अशोक और उमेश जिस मोबाइल और सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहे थे, उसका आखिरी लोकेशन और सीडीआर रिपोर्ट भी सामने रखा गया।

वॉयस रिकार्डिंग से जुड़ी जानकारी भी पुलिस ने हासिल की है। इसमें अशोक ने किसी से बातचीत के दौरान खेमका का भी नाम लिया था। वह जिससे बात कर रहा था, उसके बारे में पुलिस को अहम जानकारी मिली है।


Read More News

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More