News Saga Desk
नई दिल्ली। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 के नतीजों में जमशेदपुर ने शानदार प्रदर्शन किया है। 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में जमशेदपुर ने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि झारखंड में उसे पहला स्थान मिला है। यही नहीं, जमशेदपुर को फाइव स्टार रेटिंग से भी नवाजा गया है। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार, 17 जुलाई को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया। इस श्रेणी में महाराष्ट्र का मीरा-भायंदर पहले स्थान पर और छत्तीसगढ़ का बिलासपुर दूसरे स्थान पर रहा। जमशेदपुर की इस उपलब्धि को राज्य के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
No Comment! Be the first one.