मरीज को ऑटो से अस्पताल भेजने पर बाबूलाल का मंत्री इरफान पर हमला, कहा- ये है स्वास्थ्य विभाग की हकीकत 

News Saga Desk

रांची।  नेता प्रतिपक्ष बाबूलास मरांडी ने एक बार फिर झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सड़क पर घायल व्यक्ति के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था कराने के बजाय स्वास्थ्य मंत्री ने उसे टेम्पो में लादकर अस्पताल भेजा। इससे अधिक शर्मनाक स्थिति और क्या हो सकती है? उन्होंने कहा कि एयर एम्बुलेंस का ढोल पीटने वाली सरकार हकीकत में केवल फर्ज़ी विज्ञापनों से अपनी वाहवाही लूटने में लगी है। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था इतनी जर्जर हो चुकी है कि खुद मंत्री और मुख्यमंत्री भी अपने या अपने परिजनों का इलाज राज्य के अस्पतालों में करवाने का साहस नहीं कर पाते! दरअसल नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक वीडियो रिशेयर किया है। उस वीडियो में देखा जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एक घायल व्यक्ति को इ-रिक्सा में बैठा कर अस्पताल भेज रहे हैं। इसी को लेकर उन्होंने झारखंड सरकार पर हल्ला बोला है। 


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More