PM मोदी संग मंच साझा कर CM नीतीश का बड़ा ऐलान: मोतिहारी की जनसभा में बोले- देंगे रोजगार और मुफ्त बिजली

News Saga Desk

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री ने कई योजनाओं की सौगात दी। और रिमोट के जरिये बटन दबाकर योजनाओं को शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी जनसभा को संबोधित किया जहां नीतीश कुमार ने फ्री बिजली सहित कई अन्य परियोजनाओं की सौगात दी। 
नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए पहले विपक्ष और लालू- राबड़ी पर निशाना साधा और कहा “पहले क्या हाल था, सभी जानते हैं। 2005 से पहले कोई काम नहीं होता था। जब BJP और JDU की सरकार बनी, तब से लेकर 20 साल से काम कर रहे हैं। राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से लोगों के हित में काम किया जा रहा है। मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके बिहार के लिए किए गए कामों को याद रखना चाहिए”। उसके बाद उन्होंने जनता से खड़े होने का निवेदन किया और प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने को कहा।

उन्होंने कहा कि “आप सब जानते ही हैं कि 2005 से पहले क्या हाल था। 2005 से पहले जो सरकार थी, उसका हाल काफी बुरा हाल है। अब NDA पिछले 20 साल से काम कर रही हैं, काफी विकास हुआ है। आज हमलोग कितना काम कर रहे हैं। वह लोग कितना पैसा लगाते थे विकास में, यह आप सबलोग जानते ही हैं। अब PM मोदी देश और बिहार के लिए कितना काम कर रहे हैं, वह आपलोगों को याद रखना चाहिए। शुरू से शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया। 7 निश्चय योजना के जरिए भी कई काम हुआ। अब 7 निश्चय-2 के तहत युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी हमलोगों ने दे दिया है और 29 लाख लोगों को रोजगार दिया है। अब हमलोग अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य हासिल करना हैं”। 

नीतीश कुमार ने आगे कहा कि “लोगों को मुफ्त बिजली देने का ऐलान भी हमलोगों ने कर दिया था। 2005 से बिजली कहां रहती थी, पटना में भी 8 घंटे बिजली रहती थी। अब देखिए हमलोग कितना बिजली दे रहे हैं। हमलोगों ने तय कर लिया है कि अब सब परिवार को मुफ्त में बिजली उपलब्ध करवाना है। आज ही कैबिनेट मीटिंग रखे हैं। आज ही हमलोग इसमें तय करेंगे और आपलोगों के लिए इसे लागू कर देंगे”

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मोदी की बिहार में कई उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा “PM नरेंद्र मोदी जब चुनाव जीतकर पहली बार बिहार आए तो नालंदा विश्वविद्यालय के पुनर्विकास का लोकार्पण किया था। जमुई में 7000 हजार करोड़ की योजना आदिवासी कल्याण के लिए समर्पित की गई। फिर दरभंगा में एम्स का शिलान्यास किया गया। भागलपुर में किसान सम्मान निधि लोगों के खाते में भेजी। मधुबनी में पक्के मकानों की चाबियां आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपी गई। हाल ही में विक्रमगंज में PM मोदी ने ऊर्जा और रेलवे के स्ट्रक्चर को मजबूती दी। फिर सीवान की धरती से पीएम ने विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कहा कि हम झोला लेकर जाते हैं दिल्ली, तो मोदी सरकार बिहार के विकास के लिए झोला नहीं पूरा बोरा दे देती है”।


Read More News

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More