मानसून स्पेशल: बच्चों के टिफिन के लिए 4 टेस्‍टी और हेल्दी रेसिपी, मिनटों में हो जाएगा लंच खत्म

News Saga Desk

मानसून में एक ओर जहां मौसम सुहावना हो जाता है, तो वहीं दूसरी कई बीमारि‍यों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस दाैरान सेहत का कुछ ज्‍यादा ही ख्‍याल रखने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में बीमार‍ियां उन्‍हीं को सबसे पहले चपेट में लेती हैं ज‍िनकी इम्‍युन‍िटी व‍ीक होती है। आमतौर पर बच्‍चों और बुजुर्गों को ज्‍यादा खतरा होता है। बुजुर्गों को तो घर में रहना होता है लेकिन बच्‍चे स्‍कूल जाते हैं।

ऐसे में वो कई तरह के लोगों से म‍िलते हैं। बारि‍श होने के कारण जलभराव हो जाता है। ज‍िससे मच्‍छर तेजी से पनपते हैं। ऐसे में उनके ल‍िए तो खतरा बढ़ ही जाता है। अगर आप अपने बच्‍चों को बीमारि‍यों से बचाना चाहती हैं तो जरूरी है क‍ि उन्‍हें हेल्‍दी चीजें खि‍लाएं। ऐसे में जरूरी है क‍ि आप उनके ट‍िफ‍िन में ऐसी चीजें रखें ज‍िसे खाने से उनके शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता मतबूत हो। साथ ही उन्‍हें सभी तरह के पाेषण भी म‍िल सकें। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपसे कुछ ट‍िफ‍िन आइड‍ियाज शेयर करने जा रहे हैं जि‍से आपको बच्‍चों के ट‍िफि‍न में जरूर रखना चाह‍िए। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से –

ट‍िफ‍िन में जरूर रखें फ्रूट्स

अगर आप बच्‍चों का ट‍िफ‍िन पैक कर रहीं हैं ताे आपको उसमें माैसमी फलों काे जरूर शाम‍िल करना चाह‍िए। ये इम्‍युन‍िटी को बढ़ाने का सबसे असरदार और आसान तरीका है। घर पर बच्चों को भले ही फल खाना न अच्‍छा लगता हो, लेक‍िन स्‍कूल में दोस्‍तों के साथ वो आराम से इन फलों को खा सकेंगे। इससे उनके शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्‍व म‍िल जाएंगे। आप चाहें तो फ्रूट चाट बनाकर भी रख सकती हैं।

वेज‍िटेबल चीला

अगर आप कुछ टेस्‍टी और हेल्‍दी पैक करना चाहती हैं ताे व‍ेज‍िटेबल चीला ए‍क बेहतरीन ऑप्‍शन हो सकता है। इसे बनाने के ल‍िए आप मौसमी सब्‍ज‍ियों का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में ये प्रोटीन और व‍िटाम‍िन से भरपूर ये नाश्‍ता बच्‍चों के ल‍िए एकदम सही रहेगा। इसे बच्‍चे बड़े ही चाव से खाएंगे।

पनीर रोल्‍स

पनीर सभी वेज‍िटेर‍ियंस की पसंदीदा होती है। ऐसे में आप इसे ट‍िफ‍िन में बनाकर भी पैक कर सकती हैं। आप चाहें तो पनीर पराठा बना सकती हैं या चाहें तो पनीर रोल्‍स भी पैक कर सकती हैं। इससे बनने वाली सभी ड‍िशेज बेहद स्‍वाद‍िष्‍ट होती हैं।

फ्राइड राइस

चावल खाना तो सभी को पसंद होता है। बच्‍चे भी चावल खाने के दीवाने होते हैं। ऐसे में आप ट‍िफ‍िन बॉक्‍स में फ्राइड राइस भी रख सकती हैं। इसमें आप गाजर, मटर, कॉर्न जैसे वेज‍िटेबल्‍स का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही सोया चंक्‍स का भी इस्‍तेमाल करें।


Read More News

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन पहुंचे उलिहातू, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, स्थानीय लोगों से की मुलाकात

खूंटी: भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनी, जब देश के...

सीवान में रामनवमी मेले के बीच हैवानियत: 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी स्कूल ड्राइवर गिरफ्तार

सीवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में शुक्रवार शाम यानि कल करीब 7 बजे रामनवमी के...

आंधी-बारिश के बीच भी नहीं रुके रामभक्त, राममय हुई राँची शोभा यात्राओं में गूंजे जय श्रीराम के नारे

रांची: रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी रांची में मौसम ने अचानक करवट ली, लेकिन तेज आंधी और...

रामनवमी जुलूस के दौरान हजारीबाग में दो हिंसा: एक पेलावल में युवक की हत्या, दूसरा कोर्रा में चाकूबाजी में समाजसेवी घायल

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान शुक्रवार देर रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हिंसा की दो...

रांची पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, उलिहातू के लिए हुए रवाना बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि

रांची: देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रांची...

12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को रामनवमी के दिन नहीं होगी असुविधा, जिला प्रशासन ने सुनिश्चित की सुचारू व्यवस्था

रांची: आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा और रामनवमी पर्व के संयोग को...

Read More