स्कूटी चलाते वक्त मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा, हादसे में युवक की मौत

News Saga Desk

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के गोल्फ ग्राउंड के सामने शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक मोहम्मद अरमान की मौत हो गई। अरमान ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 10 के निवासी थे और सेफ्टी शूज़ बेचने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वह स्कूटी चलाते हुए मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और तेज रफ्तार में स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरमान गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें टिनप्लेट अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए टीएमएच रेफर किया गया। हालांकि, देर रात इलाज के दौरान अरमान ने दम तोड़ दिया। उनकी स्कूटी का नंबर जेएच 05बीसी-3083 है। फिलहाल शव टीएमएच के शवगृह में रखा गया है और शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

मोहम्मद अरमान अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। खासकर उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More