मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी का संबोधन: “दुनिया ने देखी भारत की सैन्य शक्ति”

News Saga Desk

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को भारत की सैन्य शक्ति का शानदार नमूना बताया।

उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन ने न सिर्फ भारत की रणनीतिक ताकत को दुनिया के सामने ला खड़ा किया, बल्कि यह भी दिखाया कि भारत अपनी सुरक्षा और विश्व शांति के लिए कितना कटिबद्ध है। पीएम मोदी ने इस मौके को देश के लिए गर्व का लम्हा करार दिया।

उन्होंने कहा, ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों के आकाओं के ठिकानों को महज 22 मिनट में जमींदोज कर दिया गया। पीएम ने कहा, “यह ऑपरेशन ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों की ताकत का सबूत है। आज दुनिया भर के लोग भारत के इन हथियारों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। मैं जब भी विदेशी नेताओं से मिलता हूं, वे भारत की इस नई सैन्य ताकत की तारीफ करते हैं।”


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More