झारखंड के दक्षिण-पूर्वी जिलों में 24 को भारी बारिश की आशंका

News Saga Desk

रांची। राज्य के दक्षिण पूर्वी जिलों में 24 जुलाई को भारी बारिश होने की आशंका है। राज्य के जिन जिलों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, देवघर, दुमका, गिरीडीह गोड्डा, जामताड़ा गोड्डा पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं विभाग की ओर से राजकीय दक्षिण- पश्चिमी और उत्तर पूर्वी जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा इन इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी आशंका है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 25 जुलाई को भी मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है। इसे लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश रामगढ़ के डीवीसी में 64.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। वहीं सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे और उमस की स्थिति रही। सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जमशेदपुर में 32.8, डालटेनगंज में 31.6, बोकारो में 31.5 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More