रांची में 1 अगस्त से जमीन और फ्लैट होंगे महंगे, रेट में 10% तक बढ़ोतरी की तैयारी

News Saga Desk

रांची। रांची और आसपास के क्षेत्रों में जमीन या फ्लैट खरीदना आगामी 1 अगस्त से महंगा होने वाला है। जिला निबंधन कार्यालय द्वारा नई सरकारी मूल्यांकन दरें लागू करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अनुमान है कि नई दरों के लागू होने के बाद संपत्ति की कीमतों में औसतन 8 से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। वहीं, कुछ प्रमुख और विकसित इलाकों में यह बढ़ोतरी 10 से 12 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। नई दरें रांची नगर निगम क्षेत्र के सभी 53 वार्डों और 13 मौजा में प्रभावी होंगी। हालांकि, 31 जुलाई तक पुराने दर पर ही जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री संभव होगी।

सूत्रों के अनुसार, प्रशासन ने उन क्षेत्रों की पहचान कर ली है जहां मूल्यवृद्धि संभावित है और वहां की प्रारंभिक तैयारी की जा रही है। इनमें वार्ड संख्या 1, 2, 3, 6, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 21, 22 और 23 शामिल हैं। ये वे इलाके हैं जहां आवासीय और व्यावसायिक, दोनों प्रकार की संपत्तियों की मांग तेज़ है। इन क्षेत्रों में कई पॉश इलाके भी सम्मिलित हैं, जहाँ जमीन की कीमतें पहले से ही ऊँची हैं। नयी दरों के प्रभाव में आने के बाद संपत्ति खरीदारों को ज्यादा रजिस्ट्रेशन शुल्क देना पड़ सकता है, जिससे कुल लागत में बढ़ोतरी होगी।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More