बाबा धाम जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, एक युवक की दर्दनाक मौत

News Saga Desk

सरायकेला-खरसावां। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल से मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे हुआ है। यह घटना नीमडीह थाना क्षेत्र के एनएच-32 पर पितकी गांव के पास सुबह करीब 5 बजे हुई। ओडिशा से बाबा बैद्यनाथ धाम जा रही एक कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार चला रहे संजय मिहिर (38) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उनके 3 साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। नीमडीह और चांडिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को ग्रामीणों की मदद से ऑटो से चांडिल अनुमंडलीय अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, मृतक का शव एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

घटना में घायल संजीव साहू (38), रोहित मिहिर (45) और राजीव महाकुड (44)  सभी ओडिशा के बरगड़ जिले के बरबली थाना क्षेत्र के निवासी हैं। चारों दोस्त बाबा धाम दर्शन के लिए निकले थे। घायलों में रोहित मिहिर की हालत गंभीर बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More