पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर दी प्रतिक्रिया, कहा – ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूं

News Saga Desk  

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मानसून सत्र के पहले दिन इस्तीफा दे दिया। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद मंगलवार को उनका इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंजूर कर लिया है।

इस्तीफे के मंजूरी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है, “जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”

इस्तीफे में धनखड़ ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु का किया था शुक्रिया

धनखड़ ने अपने पत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शुक्रिया अदा किया और उनके साथ बेहतरीन कामकाजी रिश्तों की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा, “मैं माननीय राष्ट्रपति के अटूट समर्थन और हमारे बीच बने शानदार कामकाजी रिश्ते के लिए तहे-दिल से शुक्रगुजार हूं।”

उन्होंने प्रधानमंत्री और उनकी मंत्रिपरिषद का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री का सहयोग और समर्थन अनमोल रहा। मैंने अपने कार्यकाल में बहुत कुछ सीखा। संसद के सभी माननीय सदस्यों का प्यार, भरोसा और स्नेह मेरे दिल में हमेशा बसता रहेगा।”


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More