गढ़वा: दो साल की बच्ची से चाचा की दरिंदगी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

News Saga Desk

गढ़वा। गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बच्ची को गंभीर हालत में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पलामू रेफर किया गया। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी रिश्ते में बच्ची का चाचा है। डीएसपी रोहित रंजन ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। उसकी उम्र करीब 2 वर्ष है। रिश्ते में चाचा (22 वर्ष) ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है।

आरोपी ने उस वक्त बच्ची से हैवानियत की जब एक ट्रैक्टर गांव में बिगड़ा हुआ था। उसी जगह उसके पिता बच्ची को साथ लेकर गए हुए थे। तभी वहां से आरोपी बच्ची को गोद में लेकर चला गया। उसके पिता ने सोचा कि वह शायद उसे घर ले जा रहा है। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं आयी तो उसकी खोजबीन की गयी। सोमवार शाम लगभग 5 बजे बच्ची को लेकर आया तो उस समय बच्ची बेहोशी की हालत में थी। 

बच्ची के पिता ने जब उससे पूछा कि इसकी तबीयत कैसे खराब हुई तो वह कुछ भी बताने से इनकार करते हुए हड़बड़ा कर वहां से भाग गया। उसके बाद बच्ची को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत देखते हुए पलामू के मेदिनीनगर अस्पताल भेज दिया गया। अभी बच्ची की हालत ठीक है। 


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More