सीएम हेमंत सोरेन ने मेडिका में कड़िया मुंडा से की भेंट, जल्द स्वस्थ होने की कामना

News Saga Desk

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची स्थित मेडिका मणिपाल अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां इलाजरत लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कड़िया मुंडा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। बता दें कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र से 8 बार सांसद रहे और पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मंगलवार को रांची के भगवान महावीर मणिपाल (पूर्व में मेडिका) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  इस संबंध में डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम को कड़िया मुंडा की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कड़िया मुंडा का इलाज वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विजय मिश्रा की देखरेख में चल रहा है।

डॉक्टरों के अनुसार, दिल्ली एम्स में डॉ माधव की देखरेख में जो उपचार की प्रक्रिया अपनाई गई थी, उसी आधार पर उनका इलाज फिलहाल मणिपाल अस्पताल में किया जा रहा है। डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन दो दिनों तक अस्पताल में रखकर सभी आवश्यक जांच की जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि कड़िया मुंडा को फिलहाल विशेष देखरेख की जरूरत है।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More