News Saga Desk
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दीपाटोली स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां इलाजरत पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित चिकित्सकों से विमल लकड़ा के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
बता दें कि विमल लकड़ा सिमडेगा स्थित अपने पैतृक गांव में ही थे। जहां खेत में वे अचानक गिरकर बेहोश हो गये थे। सिमडेगा सदर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार उनके सिर में खून के थक्के जम गये हैं। फिलहाल रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।
No Comment! Be the first one.