केंद्रीय गृह सचिव 28 को आएंगे रांची, करेंगे समीक्षा बैठक

News Saga Desk

रांची। रांची केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन 28 जुलाई को झारखंड के राजधानी रांची आ रहे हैं। वे यहां समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें मुख्य सचिव अलका तिवारी, गृह सचिव वंदना दादेल और पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता खास तौर पर शामिल रहेंगे। समीक्षा बैठक में न्यू क्रिमनल लॉ, पुलिस आधुनिकीकरण, साइबर क्राइम, नारकोटिक्स, वामपंथ उग्रवाद, काउंटर टेररिज्म, बंदी प्रबंधन, आपदा प्रबंधन सहित अन्य विषयों पर समीक्षा की जाएगी।

इसके अलावा फोरेंसिक लैब, संगठित अपराध पर भी चर्चा होगी। केंद्रीय गृह सचिव राज्य में रहने वाले विदेशी नागरिकों और दुश्मन संपत्ति पर भी चर्चा करेंगे। गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय द्वारा केंद्रीय गृह सचिव की बैठक को लेकर आवश्यक तैयारी की जा रही है।


Read More News

SRI ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42वाँ स्थापना दिवस संपन्न: स्वरोजगार और हुनर से बदली ग्रामीण झारखंड की तस्वीर

रांची : ग्रामीण विकास और स्वावलंबन के क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठित संस्था SRI ग्रामीण औद्योगीकरण...

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

Read More