झारखंड अगेंस्ट करप्शन’ कार्यसमिति की बैठक जल्द : दुर्गा उरांव

News Saga Desk

रांची : झरखंड अगेंस्ट करप्शन की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी, जिससे कि जिला और राज्य स्तर पर यह संगठन मजबूती से काम कर सके। यह जानकारी संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा उरांव ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

दुर्गा उरांव ने बताया कि बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, जिलेवार जन-समस्याओं को धरातल पर जाकर उजागर करने और उनके समाधान की दिशा में कार्ययोजना तैयार करते हुए, काम करने पर चर्चा की जाएगी। बैठक की तिथि और समय आपसी समन्वय के बाद घोषित की जाएगी।

उरांव ने बताया कि बैठक में केंद्रीय कार्यसमिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ-साथ जिला कार्यसमिति के अध्यक्ष, प्रधान सचिव एवं संगठन महामंत्री की उपस्थित अनिवार्य होगी। उन्होंने बैठक को सफल बनाने की दिशा में काम करने पर जोर दिया।

Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More