ACB की बड़ी कार्रवाई: 3500 रुपये घूस लेते पंचायत सचिव रंगेहाथ गिरफ्तार

News Saga Desk

साहिबगंज। झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के बरमसिया पंचायत सचिव संतोष कुमार को 3,500 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सूत्रों के मुताबिक पीड़ित लाभार्थी ने एसीबी दुमका इकाई को शिकायत दी थी कि पंचायत सचिव संतोष कुमार उनसे प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 3,500 रुपये की अवैध रूप से मांग कर रहे हैं। शिकायत की सत्यता की पुष्टि के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और गुरुवार को सचिव को घूस की रकम लेते ही रंगेहाथ पकड़ लिया। एसीबी टीम ने बरहेट पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया और आरोपी सचिव को पकड़कर प्रारंभिक पूछताछ के बाद अपने साथ दुमका ले गई, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं बरहेट क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत स्तर पर योजनाओं के नाम पर अक्सर पैसे की मांग की जाती है, परंतु लोग डर या लाचारी के कारण शिकायत नहीं कर पाते। इस कार्रवाई से आम जनता में उम्मीद जगी है कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More