News Saga Desk
रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। कुल 21 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई है। बैठक में मुसाबनी की डॉक्टर रही डॉक्टर कुमारी रेखा को और सदर अस्पताल बोकारो की डॉक्टर रीना कुमारी को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है।
इन प्रस्ताओं पर लगी मुहर
- उग्रवादी घटनाओं या देश की सेवा में शहीद हुए अर्धसैनिक बलों के परिवारों के लिए अनुग्रह अनुदान के प्रावधानों और नियुक्ति प्रक्रिया को मजूरी दी गई है.
- पुलिस ,कक्षपाल नियुक्ति के लिए निकले विज्ञापन को रद्द किया गया अभ्यर्थियों को अब दोबारा शुल्क नहीं देना पड़ेगा और उम्र सीमा में 5 साल की छूट भी मिलेगी
- अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम अब मदर टेरेसा एडवांस्ड क्लिनिक होगा
- झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक 2025 को मंजूरी अब राज्य के 10 सरकारी और तीन विशेषज्ञ विश्वविद्यालय के लिए एक ही कानून होगा राज्यपाल चांसलर होंगे और विभागीय मंत्री पूर्व कुलपति विश्वविद्यालय में नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय सेवा आयोग का गठन किया जाएगा
- डाल्टनगंज में विशेष न्यायालय के गठन को मंजूरी दी गई है
- कैबिनेट ने 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले राज्य कर्मचारियों को काल्पनिक वेतनवृद्धि का लाभ देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
- अकाउंटेंट जनरल (AG) के प्रतिवेदन को मंजूरी दे दी गई है। विधानसभा के मॉनसून सत्र में पेश किया जाएगा
- राज्य के प्राथमिक स्कूलों में काम कर रहे उर्दू शिक्षकों के पदों को बदला जाएगा और नए पद बनाए जाएंगे। इससे उर्दू शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को नया रूप मिलेगा।
- झारखंड राज्य विधि विज्ञान केंद्र में नियुक्ति नियमावली को मंजूरी दी गई है
- झारखंड में आयुष चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कैबिनेट ने आयुष स्वास्थ्य सेवा (संशोधन) नियमों को मंजूरी दे दी है।
No Comment! Be the first one.