News Saga Desk
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 342 उम्मीदवार विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित किए गए हैं। आशीष अक्षत ने टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस बार टॉप करने वाले आशीष अक्षत पहले स्थान पर, अभय कुमार दूसरे और रवि रंजन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। टॉप-10 में गौतम गौरव, श्वेता, राहुल कुमार विश्वकर्मा, रोबिन कुमार, संदीप प्रकाश, स्वाति केशरी और राजीव रंजन जैसे नाम शामिल हैं। इस परीक्षा के जरिए राज्य प्रशासन, पुलिस, वित्त, श्रम, उत्पाद, योजना और सामाजिक सुरक्षा विभागों में कुल 342 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आयोग ने बताया कि चयन पूरी तरह से योग्यता और आरक्षण नियमों के अनुसार किया गया है।
सिविल सेवा परीक्षा 2023 की प्रक्रिया काफी लंबी रही। 27 जनवरी 2024 को विज्ञापन निकला, 17 मार्च को प्रारंभिक परीक्षा, फिर मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू हुआ। मेन्स में सफल 864 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया, जिनमें से 342 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। अब इन सफल उम्मीदवारों को प्रशिक्षण और सेवा में योगदान के लिए बुलाया जाएगा। यह युवा अधिकारी आने वाले समय में झारखंड के प्रशासनिक तंत्र को नई दिशा देंगे।
No Comment! Be the first one.