झारखंड: बीजेपी ने बदले विधानसभा में संगठनात्मक दायित्व, नवीन जायसवाल को बड़ी जिम्मेदारी

News Saga Desk

रांची।  भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए विधायक नवीन जायसवाल को विधानमंडल दल का मुख्य सचेतक नियुक्त किया है। इसके साथ ही विधायक राज सिन्हा (धनबाद) और नागेंद्र महतो (बगोदर) को उप सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नई नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने न सिर्फ आगामी विधानसभा सत्रों की रणनीति को मजबूती देने की दिशा में कदम उठाया है, बल्कि क्षेत्रीय संतुलन भी साधा है। राज सिन्हा और नागेंद्र महतो अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क व संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं, जिसे देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी प्रदेश नेतृत्व ने इन बदलावों को विधानसभा में पार्टी के बेहतर समन्वय और रणनीतिक संचालन के लिहाज से अहम बताया है। 


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More