झारखंडः देवघर में बस और ट्रक में टक्कर, 5 कांवड़ियों की मौत

News Saga Desk

देवघर। देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया के पास मंगलवार सुबह कांवड़ियों से भरी बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में 12 से अधिक लोग घायल है, जिनमें 4 की हालत गंभीर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है।

डीआईजी अंबर लकड़ा ने बताया कि दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हुई है लगभग 12 से अधिक लोग घायल हैं। दुर्घटना का शिकार हुई बस श्रद्धालुओं को लेकर बाबा नगरी से बासुकीनाथ जा रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना में बस चालक की भी मौत हुई है। उसकी पहचान मोहनपुर निवासी सुभाष तुरी के रूप में हुई है। दोनों गाड़ियों में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। मृतकों और घायलों को देवघर सदर अस्पताल ले जाया जा रहा है। फिलहाल, घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More