31 जुलाई को रांची लौटेंगे CM हेमंत सोरेन, मॉनसून सत्र को लेकर करेंगे अहम बैठक

News Saga Desk

रांची।  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जुलाई को दिल्ली से रांची लौटेंगे। रांची आगमन के तुरंत बाद वे सत्ताधारी दल के सभी विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें 1 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर रणनीति तय की जाएगी। मुख्यमंत्री राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। इसके अतिरिक्त, वे 1 अगस्त को धनबाद की यात्रा पर भी जा सकते हैं। 

दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री झारखंड भवन से राज्य की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वे राष्ट्रपति के दौरे, झारखंड जनजातीय महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ नियमित रूप से ऑनलाइन बैठकें कर रहे हैं। मुख्य सचिव सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर रहे हैं। राज्य से जुड़े आवश्यक विधेयकों की प्रतियां दिल्ली में ही मंगाकर उनकी समीक्षा एवं स्वीकृति भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री प्रतिदिन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल जाकर अपने पिता शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हालचाल लेते हैं, जो वहां उपचाराधीन हैं।

मुख्यमंत्री झारखंड भवन से राज्य की योजनाओं की प्रगति की नियमित जानकारी ले रहे हैं, और आवश्यकता होने पर संबंधित जिलों के उपायुक्तों को सीधे निर्देश भी दे रहे हैं। साथ ही, वे सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार सक्रिय रहते हुए जनता से संवाद बनाए हुए हैं।
 


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More