धनबाद: BCCL कर्मी के घर चोरों ने लगाई सेंध, लाखों की संपत्ति चोरी

News Saga Desk

धनबाद। धनबाद के मुनीडीह ओपी क्षेत्र के बालूडीह कॉलोनी में चोरों ने सोमवार को एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दोपहर दिनदहाड़े तीन आवासों का निशाना बनाया। और आवासों का ताला तोड़ 10 हजार रुपये राशि सहित 10 लाख रुपये के गहने चुरा लिये। पहले BCCL की कर्मी संगीता देवी के आवास पर हमला बोला गया और नकद राशि सहित कई आभूषण चुरा कर फरार हो गए। वहीं चोरों ने उनके पड़ोसी दिलवर कंडुलना व राजकुमार पासी के आवासों का भी ताला तोड़ा। जहां कोई कीमती सामान नहीं मिले।

BCCL कर्मी संगीता देवी ने मामले को लेकर कहा जब वह दोपहर को ड्यूटी से घर लौटीं, तब चोरी की घटना के बारे में मालूम चला। जब चहारदीवारी के गेट का ताला खोलने के बाद दरवाजे का ताला खोलने गई तो दोनों ताले गायब मिले। वहीं अंदर से छिटकनी भी बंद मिला। जब लोगों ने घर के पीछे जाकर देखा, तो पीछे का दरवाजा सिर्फ सटा हुआ मिला। 

घटना की सूचना तत्काल मुनीडीह पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। जहां घर के अंदर अलमारी खुला हुआ मिला। वहीं सामान बेड व नीचे बिखरा मिला, बक्से भी खुले थे। आलमारी में रखे 10 हजार रुपये, सोने की कानबाली, एक जोड़ा टॉप्स, चेन, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, दो जोड़ी चांदी की पायल आदि सब गायब मिले।


Read More News

Read More