News Saga Desk
रांची। विधानसभा का मानसून सत्र एक से सात अगस्त तक चलेगा। सत्र के सफल संचालन के लिए अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो के कार्यालय कक्ष में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सत्र की कार्यवाही को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उधर सत्ता पक्ष तथा विपक्ष एक दूसरे को घेरने की रणनीति बना रहा है।
No Comment! Be the first one.