चेहरे पर वक्त से पहले दिखने लगा बुढ़ापा? इन 5 फलों को करें डाइट में शामिल, गाल हो जाएंगे टमाटर जैसे लाल

News Saga Desk

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्‍यादातर लोग तनाव से घि‍रे रहते हैं। वहीं नींद की कमी और खराब खानपान का असर भी उनके चेहरे पर नजर आने लगता है। बहुत से लोग उम्र से पहले ही थके हुए, कमजोर या बूढ़े नजर आने लगते हैं। खासतौर से स्‍क‍िन पर झुर्रियां, ढीलापन या चमक का कम होना इस बात का संकेत होता है कि आपको अपनी हेल्‍थ पर ध्‍यान देने की जरूरत है।

इससे सबसे ज्‍यादा द‍िक्‍कत तो मह‍िलाओं को होती है। कई बार तो वे इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देती हैं और केवल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स या मेकअप के जरिए इन्हें छिपाने की कोशिश करती हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि जब तक शरीर को अंदर से पोषण नहीं मिलेगा, तब तक स्‍क‍िन पर असली निखार नजर नहीं आएगा। जैसा क‍ि आप भी जानती हैं क‍ि चेहरा हमारी सेहत का आइना है, जो ये दिखाता है कि हम अंदर से कितने हेल्‍दी हैं।

ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि आपका चेहरा उम्र के साथ और ज्यादा निखरे, तो जरूरत है खाने-पीने की आदतों पर ध्यान देने की। आज का हमारा लेख भी इसी व‍िषय पर है। हम आपको कुछ फलाें के बारे में बताने जा रहे हैं जो न केवल त्वचा की उम्र बढ़ने की रफ्तार को धीमा कर सकते हैं, बल्कि चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी ला सकते हैं। आइए उन फलों के बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से –

संतरा

संतरा एक ऐसा फल है ज‍िसे खाने से न केवल आपको नेचुरल ग्‍लो म‍िलेगा, बल्‍क‍ि ये पूरे शरीर को भी स्‍वस्‍थ रखेगा। संतरे में व‍िटाम‍िन सी अच्‍छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये स्‍क‍िन को कोलेजन बनाने में मदद करता है। कोलेजन हमारी स्‍क‍िन को टाइट करता है। इससे बुढ़ापे के लक्षण नजर नहीं आते हैं। ये झुर्रियों को भी कम करता है।

जामुन

जामुन में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये स्‍क‍िन की सेल्‍स को डैमेज होने से बचाने का काम करते हैं। इसके अलावा व‍िटाम‍िन सी से भरपूर ये फल कोलेजन के प्रोडक्‍शन में भी मदद करता है। इससे स्‍क‍िन टाइट और ग्‍लोइंग नजर आती है।

आंवला

आंवला भी व‍िटाम‍िन सी से भरपूर होता है। अगर आप इसे डाइट में शाम‍िल करती हैं तो ये आपकी स्‍क‍िन की नेचुरली सफाई करता है। साथ ही इससे स्‍क‍िन पर कसाव आता है। ये झुर्रियाें काे भी कम करता है।

अनार

आपको बता दें क‍ि अनार में पॉलिफिनॉल्स नाम का एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है। इसे खाने से हमारे शरीर में खून की कमी पूरी होती है। साथ ही ये चेहरे से दाग धब्बों को हटाता है। साथ ही ये ब्‍लड सर्कुलेशन को भी बढ़ावा देता है। रोजाना एक अनार खाने से बुढ़ापे के लक्षणों को कम क‍िया जा सकता है।

सेब

सेब खाना तो हर क‍िसी को पसंद होता है। सेब में मौजूद फाइबर और विटामिन सी स्‍क‍िन को हाइड्रेट रखते हैं। ये झुर्रियों को भी कम करता है। अगर आप इसे डाइट में शाम‍िल करती हैं तो स्‍क‍िन पर नेचुरल ग्‍लो आता है।


Read More News

अलनीनो प्रभावित जिलों के किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग, उर्वरक आपूर्ति बढ़ाने का आग्रह

झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अलनीनो के संभावित प्रभाव से...

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More