एचईसी में आउटसोर्सिंग नीति लागू करने के लिए मजदूरों पर बनाया जा रहा दबाव : लालदेव

News Saga Desk

रांची। हटिया कामगार यूनियन, एटक के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचईसी) प्रबंधन पर ठेका मजदूरों के शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एचईसी प्रबंधन पर कामगारों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

लालदेव सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की आउटसोर्सिंग नीति को एचईसी में लागू करने के लिए मजदूरों पर दबाव बनाया जा रहा है। इस नीति से मजदूरों के वेतन और सुविधाओं में कटौती की जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और खराब होती जा रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार लेबर कोड से आउटसोर्सिंग को बढ़ावा मिला है, जिससे उत्पादन लागत तो घटेगी, लेकिन मजदूरों का शोषण बढ़ेगा। इसी के विरोध में यूनियन ने विगत 9 जुलाई को एचईसी में हड़ताल किया था। इससे पहले 28 मार्च 2022 को भी हड़ताल हुई थी, जिसके बाद दो सदस्यों को निलंबित और पांच पर आपराधिक मुकदमे किए गए। लालदेव सिंह ने कहा कि एचईसी प्रबंधन एक ओर ठेका मजदूरों के बिना उत्पादन असंभव बताता है, तो वहीं दूसरी ओर सरकार की नीतियों को लागू करने के लिए जोर आजमाइश कर रहा है।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More